अंडा टूटना लेकिन गर्भधारण नहीं हुआ क्यों?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 17:13

महिलाओं के लिए मां बनना सबसे बड़ा वरदान है लेकिन शरीर में कई बार हार्मोन लेवल असंतुलित होने से महिला के मां बनने में परेशानी पैदा हो जाती है। कैथल जिले के गांव पबनावा वासी प्रियंका के जीवन में शादी के 12 साल बाद आयुर्वेदिक इलाज से मां बनने की खुशी आई है।

श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीति तंवर ने बताया कि प्रियंका को शादी के बाद मासिक धर्म की अनियमितता की वजह से गर्भ धारण नहीं होता था। शहर के कई बड़े चिकित्सकों से इलाज चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद प्रियंका श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में आई। डॉ. सुनीति ने बताया कि उन्होंने आयुर्वेदिक थेरेपी व दवा से प्रियंका के मां बनने के सपने को पूरा किया।

महिलाओं में हार्मोन लेवल बिगड़ने से नहीं हो पाता गर्भधारण

स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनीति ने बताया कि प्रियंका को अनियमित मासिक धर्म और पीसीओडी (अंडा न बनने) के कारण गर्भधारण नहीं हो रहा था। दरअसल इंफर्टिलिटी कई कारणों से होती है, जैसे महिला के शरीर में हार्मोन लेवल का गड़बड़ाना, यानी हार्मोन की मात्रा कम ज्यादा होना। इससे अंडाशय में अंडे नहीं बनते। ऐसे में महिला के गर्भवती होने की संभावनाएं बहुत कम हो जाती हैं। वहीं कुछ महिलाओं के अंडाशय में गांठ होती है जिसे ओवेरियन सिस्ट कहते हैं। ऐसी महिलाओं को माहवारी ठीक से नहीं आती यह भी मां बनने में समस्या पैदा करती है।

आयुर्वेदिक थैरेपी और दवा के सेवन करने के साथ ही नियमित रूप से समय-समय पर वमन, विरेचन, भस्ती, नस्य और उत्तर भस्ती दी गई। इससे काफी हद तक महिलाओं के गर्भधारण करने संबंधित परेशानियों को कम किया जा सकता है।

शादी के 12 साल बाद घर में बच्चे की किलकारी गूंजने से परिवार के सभी लोग खुश हैं। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म की अनियमितता की वजह से गर्भ धारण नहीं हो पा रहा था। शहर के कई बड़े डॉक्टरों से इलाज चला पर कोई फायदा नहीं हुआ। इस वजह से वह और पूरा परिवार मानसिक तनाव में रहने लगा था। साल 2021 में श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के बारे में पता चला। यहां डॉ. सुनीति ने पूरा केस जानने के बाद आयुर्वेदिक उपचार दिया। दो महीने के भीतर ही फर्क नजर आया और उसने गर्भ धारण कर लिया। अब वह एक बेटी की मां है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info